चार साल में काशी के कितने हो पाए मोदी? क्या कहता है बनारस
काशी को इतिहास और परंप राओं से भी प्राचीन क हा जाता है. मशहूर लेखक मार्क ट्वेन लिखते हैं, "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है." कला, संस्कृति और धर्म के अद्भुत संगम के चलते काशी हजारों साल से देश का सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र रहा है. यही वजह है कि काशी से निकला संदेश पूरे देश और खासकर उत्तर भारत में काफी महत्व रखता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूं ही नहीं काशी को 2014 में अपने संसदीय क्षेत्र के रूप में चुना, बल्कि वो जानते थे कि यदि काशी सध गया तो सबसे ज्यादा सीटों वाला उत्तर प्रदेश सध जाएगा और यूपी सध गया तो पूरा देश सध जाएगा. 24 अप्रैल को काशी से पर्चा भरने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा था, "..न मुझे किसी ने भेजा है, न मैं यहां आया हूं, मुझे तो गंगा मां ने बुलाया है." उन्हीं गंगा मां का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री बने चार साल गुजर गए. सोमवार को अपने जन्मदिन ...