एशिया कप के हीरो धवन की टेस्ट टीम से छुट्टी
भारतीय बल् लेबाज़ शिखर धव न का बल्ला एशिया कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में नहीं चला लेकिन शुक्रवार की देर रात उन्हें मुस्कुराने की वजह मिल गई. एशिया कप चैंपियन टीम भारत और टूर्नामेंट के सबसे कामया ब बल् लेबाज़ होने पर उन्हें मैन ऑफ द सिरीज़ चुना गया. धवन ने बल्ले से धमाका करते हुए टूर्नामेंट के पांच मैचों में दो शतक जमाते हुए कुल 342 रन बनाए. उनका औसत रहा 68.4. लेकिन शनिवार को बीसीसीआई के चय नकर्ता वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सिरीज़ के लिए टीम चुनने बैठे तो उन्होंने धवन के यूएई के बजाए इंग्लैंड के प्रदर्शन पर गौर किया. इंग्लैंड में धवन चार मैचों में 20.25 के मामूली औसत से 162 रन ही बना सके थे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था 44 रन. चयनकर्ताओं ने धवन की जगह कर्नाटक के ओपनर मयंक अग्रवाल को टेस् ट टीम में जगह दी है. वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ वडोदरा में खेले जा रहे दो दिन के अभ्यास मैच में शनिवार को 90 रन बनाकर उन्होंने अपना मजबूत दावा पेश किया था. 27 बरस के मयंक अग्रवाल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आठ शतक जमा चुके हैं. साल 2017-18 के सीज़न में क्रिकेट...